AO3 News

Post Header

Published:
2022-01-15 17:11:07 UTC
Original:
International Fanworks Day 2022 is Coming Soon
Tags:

इंटरनेशनल फैनवर्क्स डे

तैयार हो जाइए: अंतर्राष्ट्रीय फैनवर्क्स दिवस केवल एक महीना दूर है! अंतर्राष्ट्रीय फैनवर्क्स दिवस (या संक्षेप में "IFD" (आईएफडी), अंग्रेजी में इसका संक्षिप्त रूप) OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) द्वारा 2014 में स्थापित किया गया था। यह सभी प्रकार के फैनवर्क का उत्सव है, और यह प्रति वर्ष 15 फरवरी को आयोजित किया जाता है। इस वर्ष हम 8वां वार्षिक IFD मना रहे हैं!

यहां OTW में, इस साल हमारी थीम क्लासिक फैनवर्क्स होगी और हम आपको "क्लासिक" को जैसे भी आप चाहें वैसे परिभाषित करने दे रहे हैं। इसका मतलब उन कार्यों से हो सकता है जिन्होंने आपके फैंडम की रीढ़ की हड्डी का गठन किया है, या यह वे कार्य हो सकते हैं जिन्हें आप पढ़ने के बार-बार वापस आते हैं - वे कार्य जिन्हें आप "आवश्यक पठन" मानते हैं। आप जैसे चाहें भाग ले सकते हैं, लेकिन यहां तीन सुझाव दिए गए हैं:

  • इन कार्यों की अनुशंसा सूचियां बनाएं और उन्हें प्रतिक्रिया उत्सव जो 13 फरवरी से शुरू हो रहा है, के हिस्से के रूप में साझा करें
  • आपका गो-टू कार्य आपके लिए क्या मायने रखता है, या तो निबंध में या सोशल मीडिया पोस्ट के रूप में
  • हमारे IFD शॉर्ट-फॉर्म फैनवर्क्स चैलेंज में हिस्सा लें और उनके रीमिक्स बनाएं।

चाहे कार्य ऑडियो, विज़ुअल, या टेक्स्ट हो, वीडियो से लेकर पॉडफ़िक्स तक या मेटा से लेकर फ़ैनफिक्शन तक, इस बारे में सोचें कि आप के लिए क्या क्लासिक या आवश्यक है!

हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि आप क्या लेकर आए हैं और क्या साझा करते हैं! यदि आप सोशल मीडिया पर भाग ले रहे हैं तो हम आपको हैशटैग #IFD2022 या #IFDChallenge2022 और 'International Fanworks Day 2022' टैग, यदि कार्यों को AO3 (हमारा अपना संग्रह) पर पोस्ट किया जा रहा है, का उपयोग करने के लिए आमंत्रित करते हैं। यदि आप या आपके प्रशंसक समुदाय अपने, स्वयं की गतिविधियों को प्रकाशित कर रहे हैं, तो हमें ज़रुर। बताएं ताकि हम उन्हें बढ़ावा देने का संकेत दे सकें!

फिर अंतरराष्ट्रीय फैनवर्क्स दिवस गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे समाचार आउटलेट पर नजर रखें, क्योंकि हम अपनी योजनाओं के बारे में IFD से एक सप्ताह पहले पोस्ट करेंगे!


OTW, AO3, Fanlore, Open Doors, TWC और OTW कानूनी वकालत सहित कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी, मूल संगठन है। हम स्वयंसेवकों द्वारा संचालित एक प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से दाता-समर्थित संगठन हैं। हमारे बारे में आप OTW वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवी अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए, अनुवाद पृष्ठ देखें।