Post Header

OTW निर्वाचन समिति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि निदेशक मंडल के नए सदस्यों की तैनाती
के लिए 2026 चुनाव की समय-सीमा पोस्ट कर दी गई है।
इस साल का चुनाव अगस्त 14-17 को होगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित करने की समय सीमा जून 30 है।
हमेशा की तरह, चुनाव सदस्यता की समय सीमा 30 जून है। यदि आप मतदान में रुचि रखते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि उस तिथि से आपकी सदस्यता सक्रिय है। रसीद UTC में दिनांकित किये जाते हैं। कृपया अपने दान की तिथि के लिए अपनी रसीद को जांचें। यदि आपका दान 30 जून UTC के बाद किया गया था, तब आप मतदान के लिए अयोग्य ठहराए जायेंगे। यदि आपको सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका दान समय सीमा से पहले किया गया था, तो कृपया हमारी वेबसाइट पर संपर्क फ़ॉर्म < /a> का उपयोग करके हमारी विकास और सदस्यता समिति से संपर्क करें और "क्या मेरी सदस्यता चालू है/क्या मैं वोट देने के योग्य हूं?" का चयन करें। आप चुनाव वेबसाइट पर सदस्य कैसे बनें जान सकते हैं, या यदि आप इस प्रक्रिया से परिचित हैं, तो आप a href="https://donate.transformativeworks.org/otwgive">यहां दान करें!
यदि आप सामान्य रूप से चुनाव प्रक्रिया के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप चुनाव नीतियां देख सकते हैं।
हम उम्मीदवारों और मतदाताओं के बीच पर्याप्त संचार के साथ एक सक्रिय चुनावी मौसम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, और हम आशा करते हैं कि आप इसका हिस्सा होंगे। ताज़ी खबरों से अपडेट रहने के लिए निर्वाचन समिति को ब्लूस्काई और टम्बलर पर फॉलो करना न भूलें!
यदि आपको कोई प्रश्न या टिप्पणी है, तो बेझिझक निर्वाचन समिति से संपर्क करें।
OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठदेखें।.
