Post Header

The Archive of Our Own – AO3 (हमारा अपना संग्रह) बढ़ते जा रहा है और नई लक्ष्यों को छू रहा है। उस कारण, AO3 पर और कई ज़्यादा टैग्स हैं! क्या आपको पता है, AO3 पर हर टैग की समीक्षा व्यक्ति करते है, कोई एल्गोरिदम या स्वचालित प्रक्रिया नहीं ?
टैग आयोजक नाम के स्वयंसेवक AO3 पर टैग्स जोड़ते व छाँटते हैं! जब उपयोगकर्ता अपने कार्य और बुकमार्कस में टैग्स डालते हैं, वह बैकएंड में दिखते हैं, जहाँ टैग आयोजक उनकी समीक्षा कर सकते हैं और उन्हें सामान्य टैग में जोड़ सकते हैं, ताकि यह टैग्स ऑटोकम्प्लेट फ़िल्टर में दिख सके, और संबंधित कार्यों को साथ जोड़ सके।
आइए इन संख्याओं पर ध्यान दे: 2009 में जब AO3 की स्थापना हुई, तब से टैग आयोजक ने 3.2 करोड़ से ज्यादा टैग्स आयोजित किये हैं। 2026 तक, AO3 के पास 25 लाख से ज़्यादा सामान्य टैग हैं, और हाली में हम ने 80,000 मूल फ़ैनडमस पार किए!

AO3, टैग आयोजक के बिना सफल नहीं होता। अगर आप उनके काम के बारे में और जानना चाहते हैं, तो OTW (परिवर्तनकारी कार्य हेतु संगठन) वेबसाइट पर उनके समिति पृष्ठ या सामान्य आयोजन के दिशानिर्देश जो आयोजकों को टैग व्यवस्थित करने में मार्गदर्शन करते हैं, उन्हे देखें। वे इन दिनों क्या कर रहे हैं, इस बारे में और जानकारी के लिए, उनकेसमाचार घोषणाएँ और टम्ब्लर पोस्ट्स देखें। वे नियमित रूप से "कोई फ़ैनडम नहीं " सामान्य टैग, आयोजक स्वयंसेवकों से प्रश्न/उत्तर, और किसी फ़ैनडम से जुड़े टैग परिवर्तन घोषणाओं के अद्यतन के बारे में सूचित करते हैं।
हमने ये अभियान के लिए भी कही दान भेंट तैयार किये हैं! अपने टैग आयोजकों पर विशेष ध्यान देने के लिए, हमने US$ 200 में AO3 टैग्स वाला एक नया, पुनः प्रयोग करने योग्य स्पाइरल-बाउंड दिनदर्शिका बनाया है, ताकि आप हर दिन एक नए टैग से प्रेरित हो सके। हम US$84 में टैरो कार्ड पर आधारित एक नया स्टिकेर्स सेट, US$80 में "You have already left kudos here. :)" (आप यहाँ कुङोस छोड़ चुके हैं।) पिन और US$100 में लाल कपड़े में ढकी किताब की भी पेशकश कर रहे हैं।




अगर आप एक उपहार चाहते हैं, पर एक साथ दान नहीं करना चाहते तो आप पुनरावर्ती दानकर सकते हैं और अपने पसंदीदा उपहार के लिए बचत कर सकते हैं। बस एक कृतज्ञ उपहार चुने जीसके लिए आपका पुनरावर्ती दान जमा होते रहेगा, जब आपके पास आवश्यक दान "जमा" हो जायेगा, आपको एक ईमेलविकास एवं सदस्यता की ओर से आएगा जहाँ आपको अपना परिवहन पता निश्चित करना होगा। आप को यह ईमेल का उत्तर देना ही होगा ताकि हम आपका दान भेंट आपको भेज सकें आप में से जो U.S. में हैं, वह अपना योगदान दोगुना कर सकते हैं, एम्प्लायर मैचिंग के माध्यम से: अपने H.R. समिति से संपर्क करें, जानने के लिए अगर यह आपके लिए संभव है। दान देने हेतु और जानकारी के लिए विकास एवं सदस्यता FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)देखें।
US$10 या ज़्यादा दान करने पर आप OTW के सदस्य बन सकते हैं। OTW सदस्यों को निदेशक मंडल – OTW के संचालन मंडल, के चुनाव में मताधिकार हैं। अगर आप अगले चुनाव में मतदान करना चाहते हैं, जो अगले साल अगस्त में आयोजित किया जाएगा, OTW सदस्य बनने के लिए आपके पास 30 जून, 2027 तक का समय है। OTW चुनावों के बारे में और जानकारी के लिए, हमारी चुनावों की वेबसाइटदेखें।
हालाकि, हमे उम्मीद है की आप में से कई लोग दान करने और OTW से जुड़ने के इस अवसर का लाभ उठाएँ, हम इस समुदाय के हर सदस्या के हर तरह के सहयोग के लिए आभारी हैं! चाहे आप AO3 पर फ़ैनवर्क्स बनाते हैं, उन पर टिप्पणी करते हैं या उन्हें कुडोस देते हैं; फ़ैनलोरसंपादित करते हैं; Transformative Works and Cultures – TWC (परिवर्तनकारी कार्य और संस्कृति समिति)पढ़ते हैं; या OTW Legal Advocacy (कानूनी वकालत) से जानकारी फैलाते हैं, आप सभी प्रतिदिन OTW और उसके परियोजनाओं को आकार देने में मदद करते हैं। हम आपके समय, ऊर्जा और भागीदारी के लिए बहुत आभारी हैं !
OTW कई परियोजनाओं का गैर-लाभकारी मूल संगठन है, जिसमें हमारा अपना संग्रह (AO3), फ़ैनलोर, खुले दरवाज़े, परिवर्तनकारी कार्य एवं संस्कृति, और OTW कानूनी वकालत शामिल हैं। हम प्रशंसक-संचालित, पूरी तरह से स्वयंसेवकों द्वारा संचालित, दाता-समर्थित संगठन है। OTW की वेबसाइट पर हमारे बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें। इस पोस्ट का अनुवाद करने वाले स्वयंसेवक अनुवादकों की हमारी टीम के बारे में अधिक जानने के लिए अनुवाद पृष्ठ देखें।.
